2020/10/10

पटना में गर्लफ्रेंड के साथ बॉयफ्रेंड ने की आत्महत्या, कई दिनों से रिलेशनशिप में थे दोनों

BIHAR-पालीगंज अनुमंडल मुख्यालय थाना क्षेत्र के मखमीलपुर और लालगंज शेहरा गाँव से कई माह से फरार शादी शुदा प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया. पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमण्डल अस्पताल भेज कर मामले की जांच मेम जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह पालीगंज अनुमंडल मुख्यालय थाने क्षेत्र के सिकंदरपुर गाँव के बाधार में एक पुरुष और महिला की शव पड़े होने की पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दिया. पुलिस घटना स्थल पर पहुँच तो देखा की एक युवक मृत पड़ा है और महिला बेहोश.

 जिसके बाद पुलिस ने महिला को अनुमण्डल अस्पताल भर्ती कराया. जहां महिला की ईलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक युवक मखमीलपुर गाव के शंकर ठाकुर और मृतक महिला की पहचान लालगंज शेहरा गांव निवासी के रूप में हुई. दोनों शादी शुदा बताए जा रहे है। जो कि 4 माह से दोनों फरार थे. उसके बाद आज सुबह दोनों इस हालत में मिले।