बुधवार को हिम्मत जुटाते हुए पीड़ित महिला ने अपने पति को पूरी दास्तां बताई तब उसका पति अपनी पत्नी को लेकर sp से मिला और थाना पटवाई में मामला दर्ज कराया.
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है. जब रक्षक ही भक्षक बन जाएगा तो आम इंसान अपनी फरियाद लेकर कहां जाएगा. जो पुलिस रक्षा के लिए बनाई गई है जब वही भक्षक बन जाएगी तो कैसे लोग पुलिस पर भरोसा करेंगे.
पीड़ित विवाहिता ने अपनी पीड़ा मीडिया के सामने बयां की. उसने कहा कि ''पटवाई थाने का एक सिपाही था. मैं अपने घर पर सोई हुई थी मकान के पीछे से सिपाही घर में आ गया और मेरी गंदी फोटो खींच ली. मुझे ब्लैकमेल कर रहा है .
सिपाही ने कहा जैसा मैं कहता हूं तुम ऐसी करती रहेगी तो मैं किसी को यह वीडियो नहीं दिखाऊंगा. मैं डर गई. मुझे धमकी दी और मेरे सीने पर सिपाही ने तमंचा रख दिया.'' विवाहिता ने कहा ''छह-सात महीने से मेरे साथ गलत हो रहा है.
परसों मेरे पति ने देख लिया. मैंने सिपाही से कहा तुम यहां से निकल जाओ मेरे पति देख लेंगे लेकिन वह जा ही नहीं रहा था.
"पीड़ित ने कहा ''मुझे सिपाही को बंद कराना है. मुझे उसने धमकी दी है कि मैं तेरे आदमी को मार दूंगा या उसे किसी झूठे मुकदमे में फंसा दूंगा. सिपाही अमित है और थाना पटवाई में सिपाही है.''