कानपुर के एसपी साउथ ने कहा कि महिला एक व्यक्ति के साथ रह रही थी. अवैध संबंधों के शक में उसके हत्या करने की बात सामने आ रही है. आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है. गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है. जल्द ही उसको गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा.
ये मामला कानपुर के बर्रा इलाके का है. यहां रहने वाले भरूआ सुमेरपुर निवासी प्रियंका बाजपेई की शादी साल 2005 में फतेहपुर के जहानाबाद के चाय सेल्समैन मनोज बाजपेई से हुई थी.
उनके चार बच्चे अमर, विजय, प्रतीक और दो साल की बेटी आशारानी है. शादी के बाद मनोज और प्रियंका दामोदर नगर के ताजमहल इलाके में किराए पर रहती थे.
लगभग तीन साल पहले प्रियंका की मुलाकात कानपुर देहात के ऑटो ड्रूाइवर देवेन्द्र सिंह से मुलाकात हुई. जिसके बाद उनके बीच अवैध संबंध हुआ.
जिसके विरोध में मनोज और प्रियंका के बीच अक्सर झगड़ होने लगा. लगभग दो साल पहले प्रियंका मनोज को छोड़कर जरौली फेस वन निवासी पूर्व छात्र नेता विमलेश पांडेय के मकान में रहने लगी थी.
मोहल्ले वालों के अनुसार, ऑटो चालक लोहा सिंह और प्रियंका के बीच अक्सर विवाद होता था. दोनों की तेज आवाज सुनाई देती थी. मंगलवार की शाम को चार वर्षीय लड़का प्रतीक हाथों में खून लगाए बाहर निकला और लोगों को बताया कि मम्मी को ऑटो वाले अंकल ने ईंट से मार डाला है और उनको खून निकल रहा है. इसकेा सुनकर लोगों के होश उड़ गए.
जिसके बाद लोगों ने घर के अंदर झांका तो चारपाई पर एक महिला मरी पड़ी हुई दिखाई दी. जिसके बगल में खड़ी दो साल की बच्ची रो रही थी. जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाई. जिसके बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
INPUT-HINDUSTAN