2020/10/19

समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी करते युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा,पुलिस लिया हिरासत में

BIHAR-SAMASTIPUR-मोहिउद्दीननगर थाने के एक गांव मे एक नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ करने के मामले में बच्ची के पिता ने थाने मे आवेदन दिया है। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। बच्ची के पिता ने आवेदन में कहा है कि मेरी पुत्री रविवार को घर के समीप ही एक फोटो स्टेट की दुकान पर फोटो कॉपी कराने गई थी। जहां दुकानदार ने उसके साथ अश्लील हरकत की।

थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई कि जाएगी। पुलिस मामले को लेकर गंभीर है।