2020/10/20

समस्तीपुर रेलवे मंडल में ऑपरेशन माय सहेली शुरू,महिला सिपाही सिखा रहीं टिप्स

BIHAR-SAMASTIPUR-रेलवे मंडल में आरपीएफ ने ऑपरेशन माय सहेली की शुरूआत की है। इस अभियान के तहत अकेली ट्रेनों में सफर करने वाली महिला यात्रियों को यात्रा के दौरान होने वाली परेशानी से बचने के उपाय के बारे में जानकारी दी जा रही है। 

स्थानीय स्टेशन पर महिला दारोगा निशा कुमारी व स्नेहा कुमारी के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मियों की टीम ने ट्रेनों में सुरक्षा को लेकर महिलाओं को टिप्स बताया।

 सोमवार को 01062 पवन एक्सप्रेस, 02561/62 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला यात्री खासकर अकेली यात्रा कर रही महिला यात्रियों से मिलकर निर्भिक होकर यात्रा करने को कहा।

 महिला पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा के दौरान कहीं भी परेशानी हुई तो आरपीएफ के हेल्प लाइन नंबर 182 पर कॉल करें।

 चलती ट्रेन में सुरक्षा मिलेगी। महिला पुलिस पदाधिकारियों ने इस दौरान महिला यात्रियों से सुरक्षा व सहायता को लेकर फीड बैक भी लिया। उनसे संतुष्ट असंतुष्ट संबंधी एक फार्म भी भड़वाया।