हर घर में बिजली का कनेक्शन देते हुए 24 घंटे आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। खेतों को सिंचाई के लिए 6 घंटे बिजली देने की तैयारी है।
मोहनियां में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि कोरोना से लड़ने के मामले में बिहार की स्थिति महाराष्ट्र व तमिलनाडु जैसे राज्यों से बेहतर है।
महाराष्ट्र में बेहतर चिकित्सा सुविधा होने के बावजूद वहां कोरोना से 40 हजार लोग मर चुके हैं। तमिलनाडु में यह आंकड़ा 10 हजार को पार कर गया है, जबकि बिहार में सिर्फ 950 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।