"हम केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को उन लोगों की एक सूची को आगे बढ़ाएंगे, जिन्होंने टीवी और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर फर्जी और झूठे दावे किए। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत मामले पर मोबाइल रिकॉर्डिंग और फर्जी ख़बरों को शामिल किया गया। विशेष रूप से रिया चक्रवर्ती के संदर्भ में। हम सीबीआई से जांच को गुमराह करने के लिए उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने का अनुरोध करेंगे। ”
रिया के वकील का संदर्भ विशेष रूप से रिया की पड़ोसी डिंपल थवानी के लिए था जिन्होंने ये बयान दिया कि किसी ने उन्हें बताया कि सुशांत सिंह 13 जून को रिया को घर छोड़ दिया था।
मनशिंदे ने कहा की सीबीआई ने उनका बयान रविवार को दर्ज किया था। रिया चक्रवर्ती को पिछले महीने सुशांत सिंह राजपूत के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप लगाया गया था कि वे सुशांत को नशीली दवाओं का सेवन कराती थी। 7 अक्टूबर को उन्हें रिहा कर दिया गया था।