2020/10/23

भीख मांग गुजारा करने को मजबूर हंसी के आगे नहीं चली भाई की जिद, उनके साथ जाने से किया इनकार

DESK-हरिद्वार हंसी प्रहरी के भाई आनंद राम अनुराग देर शाम दिल्ली से हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने बहन से मुलाकात की और साथ चलने की जिद भी की, लेकिन हंसी ने उनकी एक न सुनी और उनके इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

 आपको बता दें कि अल्मोड़ा में रह रहे परिजनों से जानकारी लेकर हंसी के भाई हरिद्वार पहुंचे। उनका कनहा है कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि हंसी हरिद्वार में किस हालत में रह रही हैं।  इससे पहले राज्य मंत्री रेखा आर्य हंसी से मिलने पहुंची और उनका हालचाल जाना। उन्होंने हंसी के सामने सरकारी नौकरी और आवास का भी प्रस्ताव रखा।