आगामी 17 अक्टूबर को प्रभारी मंत्री जिलों में इस अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दिन सभी विभागों का संयुक्त कार्यक्रम होगा। अभियान के लिए सभी जिलों में महिला अफसरों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
मुख्य सचिव आरके तिवारी ने गुरुवार को अभियान के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया। इसमें कहा गया है कि प्रथम चरण में यह विशेष अभियान शारदीय नवरात्र में 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।
विशेष अभियान 25 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगा लेकिन मिशन शक्ति लगातार जारी रहेगा। अंतिम रूप से इसका समापन अप्रैल 2020 में होगा। इस तरह यह अभियान कुल 180 दिनों तक चलाया जाएगा।
अभियान के दौरान 75 जिलों के 821 ब्लॉकों, 59 हजार पंचायतों, 630 शहरी निकायों और 1535 थानों के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण तथा सुरक्षा व सम्मान के प्रति जागरूकता प्रदान किए जाने की योजना है।
हर जिले से चुनी जाएंगी 100 रोड मॉडल
तीन दिन जिलों में रहेंगी नोडल अफसर