2020/10/18

बिहार-प्रेम-प्रसंग में शादी कर छोड़ देने के मामले में दोनों परिवार के बीच जमकर मारपीट

BIHAR-कटिहार में सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही मोहल्ले में मायके में रह रही एक विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। 

इस संबंध में पीड़िता के बयान पर सहायक थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार रामू राय की पुत्री रिया कुमारी का प्रेम विवाह पड़ोस के ही चंदन चौधरी के साथ हुआ है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के छह माह बाद से ही ससुराल वालों द्वारा दहेज की मांग की जाने लगी। 

मांग पूरा नहीं होने पर पूर्व में भी उसके साथ मारपीट की गई थी और घर से निकाल दिया गया था। उक्त घटना के बाद पीड़िता मायके में रह रही थी। 

इसी दौरान शनिवार को पति चंदन चौधरी, सांस बिन्दों देवी, ससुर दिलीप चौधरी व अन्य ने उसके मायके में धमक पीड़िता सहित अन्य के साथ मारपीट की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।