श्रेयसी सिंह ने कहा कि भाजपा में शामिल होने के पीछे मुख्य मकसद अपने पिता स्व. दिग्विजय सिंह के सपनों को पूरा करना है। अपनी मां और बड़ी बहन के आशीर्वाद से मैं भाजपा की सदस्यता ले रही हूं।
श्रेयसी ने अपने पिता की याद में सभी से कुछ सेकंड का मौन रखने का भी अनुरोध किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं आत्मनिर्भर भारत अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हूं। भाजपा में अपनी पूरी क्षमता से काम करूंगी और बिहार को विकसित राज्य बनाने में पार्टी की मदद करूंगी।