2020/10/01

बिहार में BJP नेता की मर्डर,बेखौफ अपराधियों ने मारी गोली,जांच में जुटी पुलिस

BIHAR-पटना में गुरुवार सुबह बेखौफ अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बेऊर थाना क्षेत्र के सीताराम मैरिज हॉल के पास की है।

गोली चलने की आवाज से इलाके में सनसनी मच गई। मौके पर जुटे लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान राजेश कुमार झा उर्फ 'राजू बाबा' के रूप में हुई है। वे भाजपा जयंत के मंडल अध्यक्ष भी थे। पहले जमीन से जुड़े मामले में जेल भी जा चुके हैं।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राजेश मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। सीताराम उत्सव हॉल के पास बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। अपराधियों ने राजेश के कनपट्टी में एक गोली मारी और पिस्टल लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

सिटी एसपी वेस्ट अशोक मिश्रा का कहना है आपसी विवाद के चलते अपराधियों ने इस वरदात को अंजाम दिया है। ये पारिवारिक या बाहरी विवाद भी हो सकता है।

 राजेश जमीन का कारोबार करता था। इस घटना का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।