मिली जानकारी के अनुसार आरोपित मोहम्मद हनीफ का पुत्र बताया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित बच्ची को परिजन पीएचसी बिदुपुर लाये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल हाजीपुर मेडिकल चेकअप के लिए पुलिस ने भेज दिया।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी और देर रात तक डटे रहे। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपित पीड़ित युवती के पड़ोस में ही रहता था। वे नाबालिग से पहले भी मिलता था पर स्वजन को घटना के विषय में भनक तक नहीं लगी।
जानकारी होने पर महिला थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर अपनी कार्रवाई में जुट गई है। जहां आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बड़ी बात ये है कि घटना के बाद आरोपित के स्वजन भी घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं।