2020/10/20

बड़ी खबर-बिहार सचिवालय में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची

DESK-BIHAR-PATNA- से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक पटना स्थित बिहार सचिवालय में आग लग गई है। ये आग ग्रामीण विकास विभाग के दफ्तर में लगी है। पुराना सचिवालय में भीषण आग लग गई है. बताया जा रहा है कि आग की चपेट में पुराना सचिवालय का ग्रामीण विकास विभाग का ऑफिस आया है. विभाग के 6 से ज्यादा कमरों में आग लगने की खबर है. 

बताया जाता है कि घंटा घर स्थित ग्रामीण विकास विभाग में बीती रात से ही आग लगी है। वहीं मौके पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।  ग्रामीण विकास विभाग के कई कमरों से धुआं निकल रहा है। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। आग की वजह से कई महत्वपूर्ण कागजात जल गए हैं।