लोग युवक को पेड़ से बांध रही पत्नी को समझाने की कोशिश भी कर रहे थे लेकिन वह समझने के लिए तैयार नहीं थी। उसका कहना था कि आए दिन पति शराब पीकर घर आता है और पूरे परिवार को परेशान करता है।
पहले महिला ने कमर से नीचे तक उसे रस्सी से बांधा लेकिन उसके हाथ खुले थे। इसके बाद उसे परिवार के अन्य लोगों की मदद से हाथों के साथ भी पेड़ से बांध दिया।
किशनी क्षेत्र कुसमरा के निकट निवासी इस महिला द्वारा पति के साथ किए गए व्यवहार का लोगों ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला के साथ उसके बच्चे भी पति को पेड़ से बांधने में मदद कर रहे थे।
कुसमरा पुलिस का कहना है कि वीडियो उनके पास भी है लेकिन यह कहां का है, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। घटना को लेकर कोई तहरीर भी उनके पास नहीं आई है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई कराई जाएगी।
सोशल मीडिया पर जब वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने इसे जमकर शेयर किया। महिला के समर्थन और विरोध में लोग कमेंट करते रहे। वहीं कुछ लोग शराबी पति को इसी तरह सबक सिखाने की बात भी मैसेज के जरिए कहते नजर आए।