क्षेत्र के गोधना गांव निवासी अजय कुमार व आरती में करीब चार वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच घर वालों ने आरती की शादी अन्यत्र कर दी। वहीं, युगल के संबध पर कोई असर नहीं पड़ा। अजय ने पति से नाता तोड़ लेने पर आरती को शादी करने का वादा किया।
इस पर आरती ने पति से संबंध तोड़ लिया और अजय के साथ आ कर रहने लगी। हालांकि अजय चार माह से विवाह के लिए टरका रहा था। इससे परेशान आरती ने महिला थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष शशि सिंह ने बुधवार को अजय व आरती के परिजन को बुला कर सहमति बनाई और थाना परिसर स्थित मंदिर में विधि-विधान से शादी करा दी।