2020/09/04

SAMASTIPUR -सीएसपी संचालक से लूट की साजिश रच रहे दो लुटेरे गिरफ्तार, तीन फरार

BIHAR-SAMASTIPUR- जिले के ताजपुर थाने के ताजपुर-चकपहाड़ रोड में csp संचालक से लूट की साजिश रच रहे बदमाशों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

 गिरफ्तार बदमाशों के पास से दो देसी पिस्टल व छह गोली व मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान मुफस्सिल थाने के रहमतपुर निवासी मो. सद्दाम व मुसरीघरारी थाने के रूपौली निवासी chandan kumar के रूप में की गई है।

गुरुवार को सदर DSp pritish kumar ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि tajpur थाना क्षेत्र के चकपहाड़ में कुछ हथियारबंद बदमाश अपराध की साजिश रच रहे हैं। police उस जगह रेड किया।
भनक लगते ही चार पांच बदमाश वहां से भागने लगे। police ने भाग रहे बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया। इस क्रम में हथियार समेत दो बदमाश पकड़े गए। 

पूछताछ में पकड़े गए आरोपितों ने csp संचालक से लूट की साजिश और सहयोगियों का नाम भी बताया है। सदर dsp ने बताया कि पकड़े गए बदमाश एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं। इससे पूर्व भी लूटपाट की कई घटनाओं को अंजाम दिया है।

 इसमें मो. सद्दाम पूर्व में कई कांडों में जेल जा चुका है। मुसरीघरारी और मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुए लूट कांडों में इनकी संलिप्तता रही है।