2020/09/14

SAHARSA सदर अस्पताल में चलेगी जीविका दीदी की रसोई- डीडीसी ने किया रसोई का उद्घाटन

BIHAR-SAHARSA-सदर अस्पताल, सहरसा में आज DM के निर्देश पर जीविका दीदी की रासोई का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्घाटन उप विकास आयुक्त राजेश कुमार सिंह ने किया। इस कायर्क्रम में राज्य कार्यालय से परियोजना प्रबंधक समीर कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक अभिषेक कुमार एवं रंजना रंजन उपस्थित रहे।

- बताया गया महत्व
उप विकास आयुक्त ने कहा कि सदर अस्पताल सहरसा में काफी दिनों से मरीजों को सही खाना नहीं मिल रहा था। आज इस परेशानी को दूर करने के मकसद से जीविका दीदी की रासोई की शुरूआत की गई। इसमें काम करने वाली सभी जीविका दीदी का प्रशिक्षण केरल से कुडमश्री के द्वारा किया गया। यहाँ सभी पूरे हाईजीन को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही हैं। परियोजना प्रबंधक समीर कुमार ने कहा कि ये जीविका के द्वारा पाँचवां जिला है जहाँ दीदी की रसोई की शुरूआत हो रही है। इसमें अभी कुल दस दीदियां कार्य कर रहीं हैं। जिला परियोजना प्रबंधक अभिषेक कुमार ने कहा कि यहाँ मरीज के साथ अन्य व्यक्ति भी खाना उचित मूल्य पर खा सकते हैं। इसमें प्रबंधक रोजगार नीलकमल चैधरी, नुतन जी, प्रदीप, राहुल, पप्पू सोनी, बन्दना, तारणी एवं अन्य दीदी ने सक्रिय योगदान दिया।

- स्वास्थ्य विभाग के आधार पर भोजन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित मेनू के आधार पर सुबह में नाश्ता, दोपहर में भोजन, चाय व रात का खाना अस्पताल में भर्ती मरीजों को मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा। एक मरीज के लिए अधिकतम सौ रुपये दिये जाएंगे। जबकि डॉक्टर, कर्मी, मरीजों के स्वजन या अन्य लोगों को भोजन व नाश्ता सस्ते दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। खास यह कि रसोई में गुणवत्ता का ख्याल रखने के लिए विभाग द्वारा पहल किया गया है। पहले मरीजों को भोजन गैर सरकारी संस्था के माध्यम से दिया जाता था, लेकिन अब व्यवस्था बदल गई है।14 सितंबर आज से मरीजों को जीविका दीदी की रसोई से बना भोजन मरीजों को मिलने लगेगा। सत्तरकटैया प्रखंड के संकल्प जीविका समूह को यह जिम्मा सौंपा गया है। अध्यक्ष मंजू देवी के नेतृत्व में केरल की कुटुम श्री द्वारा भोजन बनाने में प्रशिक्षित दीदी को यहां रोजगार भी मिलेगा। मरीजों को भोजन व नाश्ता उपलब्ध कराने के लिए जीविका दीदी की एक समूह के साथ अनुबंध कर दिया गया है। इससे मरीजों को स्वादिष्ट व बेहतर भोजन मिलेगा।