2020/09/18

बिहार को आज मिलेगी कोसी रेल महासेतु की सौगात, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने सौगात देनी शुरू कर दी है. 

इसी क्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 सितंबर यानी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मिथिलांचल को जोड़ने वाले कोसी रेल महासेतु का उद्घाटन करेंगे.

 इसके अलावा पीएम मोदी समस्तीपुर रेलमंडल के कई योजनाओं का उद्घाटन करने के साथ सुपौल से आसनपुर कुपहा डेमू ट्रेन के परिचालन को हरी झंडी दिखाएंगे, जिसको लेकर डीआरएम अशोक माहेश्वरी के नेतृत्व में मंडल के अधिकारियों की टीम ने तैयारियां पूरी कर ली है.