2020/09/17

पटना में वार्ड पार्षद के दबंग पति ने गर्ल्स स्कूल की शिक्षिकाओं के साथ की छेड़खानी, FIR दर्ज, RJD का नेता है आरोपी

BIHAR-पटना के एक प्राइवेट स्कूल की महिला टीचर ने पार्षद पति पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। विवाद 19 अगस्त को हुआ था लेकिन महिला ने 28 दिनों बाद 16 सितंबर को गर्दनीबाग थाने में मामला दर्ज कराया है।

 आरोप है कि पार्षद पति ने महिला टीचर के साथ सबके सामने उससे बदसलूकी की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मौके का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में यह साफ दिख रहा है कि महिला टीचर के साथ बदसलूकी नहीं की गई। किसी ने भी उन्हें टच नहीं किया।

 पुलिस जब इस मामले में तह तक गई तब पता चला कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद भी है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। सच्चाई जल्द सामने आ जाएगी।

पुलिस ने बताया कि महिला गर्दनीबाग स्थित साधनापुरी इलाके में एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। स्कूल के बाहर निगम का चैंबर है। 19 अगस्त को निगम स्टाफ चैंबर की सफाई करने आया था लेकिन, उसी जगह पर स्कूल की गाड़ी खड़ी थी।

 गाड़ी हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। परेशान निगम कर्मी ने पार्षद श्वेता राय के पति मंटू राय को फोन कर स्कूल के बाहर बुलाया।

 पुलिस का कहना है कि उस दिन स्कूल की प्रिंसिपल और केस दर्ज करने वाली महिला टीचर का मंटू राय से विवाद हुआ था लेकिन छेड़खानी या बदसलूकी नहीं हुई थी।

 स्कूल के बगल में मंटू राय का साढ़े तीन कट्ठे का प्लॉट है। बताया जा रहा है कि असल विवाद इसी प्लॉट को लेकर है। पुलिस दोनों पक्ष से बात कर रही है। जल्द मामले का खुलासा होगा।