केआरके की वेबसाइट के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से अनुराग कश्यप को श्रद्धांजलि दी गई थी। उन्होंने लिखा था, "आत्मा को शांति मिले अनुराग कश्यप। वे बहुत ही महान स्टोरीटेलर थे। हमें आपकी हमेशा याद आएगी सर।"
बाद में केआरके की वेबसाइट के ट्विटर हैंडल से माफीनामा लिखा गया था। उन्होंने लिखा, "हम बहुत-बहुत माफी चाहते हैं कि हमारे एक स्टाफ मेंबर ने अनुराग कपूर को अनुराग कश्यप समझ लिया और उनके बारे में गलत न्यूज पब्लिश कर दी। अनुराग कपूर जी की आत्मा को शांति मिले।"

अनुराग कश्यप और केआरके के बीच तनातनी सालों से चली आ रही है। यह 2015 में तब शुरू हुई थी, जब केआरके ने दावा किया था अनुराग कश्यप और करन जौहर ने उन्हें अपनी फिल्मों के रिव्यू करने से रोका है। जवाब में अनुराग कश्यप ने कहा था कि केआरके को फिल्मों के रिव्यू से रोकने से उनका कोई लेना-देना नहीं है। कश्यप ने केआरके को महत्वहीन भी बताया था।