DESK- लखीमपुर खीरी जिले में मनचलों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अपने पिता के साथ दवाई लेकर घर जा रही एक लड़की के साथ मनचलों ने छेड़खानी करने शुरू कर दी. इन मनचलों को न तो पुलिस का डर था न ही लड़की के साथ बाइक चला रहे उसके पिता का.
लड़की के पिता ने BIKE सवार मनचलों को दौड़ाकर पकड़ लिया. एक मनचला तो बाइक छोड़कर मौके से भागने में कामयाब रहा. लेकिन दूसरा मनचला भीड़ के हत्थे चढ़ गया. आसपास के लोगों को जब इस बात का पता चला कि यह लड़का पिता के साथ जा रही लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था. भीड़ ने मनचले के कपड़े उतार कर लाठी-डंडों और लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी.
इस घटना की सूचना लोंगो ने police की दी। लड़के को पुलिस को सौंप दिया. मौके पर मौजूद एक युवक ने मनचले की पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.लोगों का कहना है कि इन्हें सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए.
इस मामले को लेकर लड़की के पिता ने कोई शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई है. जिसके चलते पुलिस ने लड़के को डांट कर परिवार के हवाले कर दिया. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में मनचलों को सजा जरूर मिलनी चाहिए. जिससे वो आगे ऐसी घटनाएं न कर सकें.