2020/09/16

प्रेमी के घर जाकर लड़की ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा,पुलिस की मौजूदगी में जमकर बवाल काटा

DESK-UP- kanpur में एक high voltage drama हुई । एक लड़की अपने प्रेमी के घर पहुंची और जमकर बवाल किया।

लड़की जिस घर में दुल्हन बनकर जाने वाली थी उस घर के लिए वो एक बड़ी विलेन बनकर सामने आई. पूरे मोहल्ले के सामने लड़की ने पहले अपने प्रेमी को मारा उसके माता-पिता को सबके सामने बेइज्जत किया.मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि लड़की पत्थर भी फेंके लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई. लड़की के इस बवाल के पीछे कोई ट्राइएंगुलर love story की बात भी सामने आ रही है.  

 यह मामला बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली मोहल्ले का है. हंगामा होते देख पुलिस वाले दोनों पक्षों को थाने ले आए. अधिकारियों ने दोनों पक्ष को सुना और deepak के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दे दिया. 


एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि लड़की और दीपक दोनों एक ही अस्पताल में काम करते थे. जहां पर दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर बात शादी तक पहुंच गई. 

युवती की उम्र अधिक होने का हवाला दे कर युवक के घरवालों ने शादी से इनकार कर दिया था. जिसको लेकर लड़की लड़के के घर पहुंची थी, जहां पर हंगामा हुआ. लड़की की तरफ से दी गई तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.