मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो अपराधी गुरुवार की रात एक पान दुकान में पहुंचे। उन्होंने वहां गुटखा खरीदा।
इसी क्रम में उनका दुकानदार से विवाद हो गया। इससे गुस्साए अपराधियों ने दुकानदार को गोली मार दी। उन्होंने बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक को भी गोली मार दी। दोनों की मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने गुटखा के पैसे मांगने पर देने से इनकार कर दिया।
इसी को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अपराधियों ने अपनी कमर से पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी।
घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सदर डीएसपी राजन सिन्हा के नेतृत्व में नगर थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा समेत अन्य अधिकारियों ने तफ्तीश की।
पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर अपराधियों की पहचान करते हुए एक आरोपित राजीव कुमार को हथियार और बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है।