2020/09/11

सेक्स रैकेट में पकड़ी गई लड़की निकली कोरोना पॉजिटिव, पुलिस महकमे में हड़कंप


DESK-उत्तर प्रदेश के Lakhimpur Kheri जिले में थाना सदर कोतवाली क्षेत्र में एक Sex Racket में 5 महिलाएं और 5 पुरुषों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इसमें शामिल एक महिला और एक पुरुष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके बाद सेक्स रैकेट को पकड़ने वाली पुलिस टीम और महिला के संपर्क में आने वाले लोगों में हड़कंप मच गया.


पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था. लखीमपुर खीरी जिले के एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्स रैकेट पकड़ने वाली टीम में शामिल लोगों की कोरोना वायरस का टेस्ट किया जा रहा है.

एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना काल में जो भी अभियुक्त को जेल भेजा जाता है, एहतियात के तौर पर उनका कोरोना टेस्ट कराया जाता है. इस कोरोना वायरस टेस्ट में सेक्‍स रैकेट में पकड़े गए एक लड़के और एक लड़की क्‍भ्‍ कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद इस रैकेट का खुलासा करने वाली पुलिस टीम के सभी सदस्यों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि लड़की और लड़के को कोविड-19 केयर सेंटर भेज दिया गया है.



लखीमपुरखीरी-शहर के मोहल्ला गंगोत्री नगर में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने मौके से पांच युवती और पांच युवकों को गिरफ्तार किया था।पुलिस को आपत्तिजनक हालत में मिले थे । पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

शहर के मोहल्ला गंगोत्री नगर में पिछले काफी समय से एक सेक्स रैकेट चल रहा था। बताया जाता है कि ये सेक्स रैकेट एक महिला अपने घर में चला रही थी। आसपास रहने वाले लोगों को जब इसकी भनक लगी तो सूचना पुलिस को दी थी।

 पुलिस व महिला पुलिस सीओ सिटी संजय नाथ तिवारी की अगुवाई में मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताए गए घर पर छापा मारा। पुलिस को चार युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिली। मौके से पांच युवक और एक महिला भी पकड़ी गई थी।

 बताया जाता है कि यही महिला अपने घर में सेक्स रैकेट चला रही थी। पुलिस ने महिला के दो बेटों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी को कोतवाली ले आई। सबसे पूछताछ की जा रही थी। 

 सीओ सिटी संजय नाथ तिवारी ने बताया कि मुखबिर से गंगोत्री नगर के एक घर में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी।

 महिला पुलिस को लेकर छापामारी की गई है। मौके से पांच युवती और पांच युवकों को पकड़ा गया है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।