BIHAR-SAMASTIPUR-
समस्तीपुर-खगड़िया रेल खंड के मब्बी हॉल्ट के पास पैसेंजर ट्रेन से कटकर एक अधेड़ की मौत हो गई । सूचना पाकर पहुंचे हसनपुर जीआरपी पुलिस ने शनिवार को शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है ।
जानकारी देते हुए हसनपुर जीआरपी थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की देर संध्या अप सवारी पैसेंजर ट्रेन 03349 ( सहरसा - समस्तीपुर ) मब्बी हॉल्ट की ओर आ रही थी तभी एक 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार कर रहा था।
इसी बीच वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया।जिले के रोसड़ा अनुमंडल मब्बी हॉल्ट रेलवे स्टेशन के समीप रेल में कटकर एक लगभग 70 वर्षीय बुड्ढे की मृत्यु हो गई जिसकी पहचान नहीं हो सकी है घटनास्थल पर हसनपुर जीआरपी पुलिस नहीं पहुंची है। लाश पड़ी हुई है।
रिपोर्ट-पलटन सहनी