2020/09/22

सहरसा में सीएम ने किया पार्क का उद्घाटन,दो करोड़ साठ लाख चौहत्तर हजार की लागत से बना था

BIHAR-SAHARSA - शहर के स्टेडियम के समीप दो करोड़ साठ लाख चौहत्तर हजार की लागत से बनाए गए जय प्रकाश उद्यान का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार के मुख्यमंत्री नीतश कुमार ने आज उद्धघाटन किया। 

इस दौरान वन संरक्षक कुमारा सामी, वन प्रमंडल पदाधिकारी शशि भूषण झा, वन क्षेत्र पदाधिकारी ललितेश कुमार झा, फोरेस्टर रामउदार चौधरी सहित कई पदाधिकारीगण ने शिलापट का अनावरण किया। इस जयप्रकाश उद्यान में मॉर्निंग वॉक तथा इवनिंग वॉक के लिए उनतीस सौ फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा पाथ वे बनाया गया है। 

वही 3 वर्ष से 12 वर्ष तक के बच्चों के मनोरंजन हेतु मल्टी प्ले स्टेशन झूला, स्लाइडर चक्कर शीशा आदि बनाया गया है। इसके लिए जयप्रकाश उद्यान की ओर से शुल्क भी निर्धारित की गई है। इसके साथ ही पेयजल तथा महिला पुरुष के लिए अलग अलग शौचालय, योगा प्लेटफार्म विश्राम सेड एवं बैठने की व्यवस्था की गई है।

 वैश्विक महामारी को देखते हुए पहला शिफ्ट साढ़े पांच बजे सुबह से लेकर साढ़े ग्यारह बजे तक और दूसरी शिफ्ट 3 बजे से शाम सात बजे तक जिलावासी इसका लाभ ले सकेंगे। वहीं बगैर मास्क पहने हुए लोगों के प्रवेश पर रोक लगा गया है। इधर पार्क के बनने से जिलेवासियों में खुशी देखा जा रहा है।

रिपोर्ट-रितेश हन्नी@saharsa