2020/09/09

भाई की TC लेने गई लड़की के साथ रेप , स्कूल के चेयरमैन ने बहन के साथ किया रेप

DESK-दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर में एक छात्रा से दरिंदगी का मामला सामने आया है। शहर में ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित स्कूल के संचालक ने युवती से दुष्कर्म किया। 

दरिंदगी की यह घटना उस दौरान हुई, जब युवती अपनी भाई का ट्रांसफर सर्टिफिकेट लेने संबंधित स्कूल में गई थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि आरोपित नीरज को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रेटर नोएडा पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित युवती द्वारा बताया गया है कि पीड़िता का भाई आठवीं कक्षा का छात्र है। वह निजी स्कूल में पढ़ता है। घर वाले बच्चे का दाखिला किसी अन्य स्कूल में कराना चाहते हैं।

 इस वजह से छात्र की बहन शुक्रवार को ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) लेने स्कूल गई। युवती ने टीसी के लिए स्कूल संचालक को फोन किया। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि संचालक ने टीसी देने के बहाने स्कूल के बाहर बुला लिया और अपनी गाड़ी में बैठा लिया।

बताया जा रहा है कि इस दौरान गाड़ी के शीशे पर काली फिल्म लगाना शुरू किया। युवती ने इसका विरोध किया तो उसने कहा कि वह सम्मानित आदमी हैं और गाड़ी में किसी अन्य को बैठा देखकर लोग तरह-तरह की बाते करेंगे।

 युवती ने पुलिस को बताया कि स्कूल संचालक ने एक खाली प्लॉट पर ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता बीएससी की छात्रा है।