घटना के बाबत ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की रात करीब 8 बजे युवक अपने घर से लापता हो गया था। परिजन द्वारा खोजबीन की गई। मगर उसका कुछ पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह कुछ लोग युवक के घर के पीछे लीची बगान में गए तो लीची के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी से लटका उसका शव मिला। जानकारी मिलते ही ग्रामीण व परिजन लीची बगान पहुंचे तो देखा कि उक्त युवक का शव लटक रहा है।
इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं उसे पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।लोगों का कहना है कि मृतक के पेट और पैर पर चोट के निशान पाए गए है। मृतक के स्वजनों की मानें तो पूर्व की रंजिश के कारण इस घटना का अंजाम दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने एवं घटना की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकता है।