2020/09/07

बड़ी खबर- क्वारंटीन सेंटर में महिला के साथ स्वास्थ्य कर्मी ने किया रेप,रस्सी से बांधकर किया रेप

केरल में आइसोलेशन में रह रही एक महिला ने स्वास्थ्य कर्मी पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कनिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक है।

 उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

इस मामले के सामने आने से एक दिन पहले ही, एक 19 वर्षीय युवती से एबेंलुस चालक द्वारा कथित रूप से बलात्कार का मामला सामने आया था। पीड़िता को शनिवार मध्य रात्रि को पत्तनमथिट्टा जिले के पंडालम में कोविड देखभाल केंद्र ले जाया जा रहा था। 

पंगोडे थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मलाप्पुरम में होम नर्स के तौर पर काम करने वाली 44 वर्षीय महिला हाल में कुलाथुपुझा स्थित अपने घर लौटी थी। स्वास्थ्य निरीक्षक ने उससे पृथकवास में रहने को कहा था। 

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह तीन सितंबर को आरोपी के घर गई और उसे रस्सी से बांधकर बलात्कार किया गया और अगले दिन बाद जाने दिया गया।

 इस बीच महिला आयोग ने स्वास्थ्य निरीक्षक के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और राज्य के स्वास्थ्य सचिव से उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को कहा है।