BIHAR-SAMASTIPUR जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।रोसड़ा से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार बस घर मे घुस गया।
घटना समस्तीपुर के अंगार घाट थाना इलाके के समस्तीपुर-रोसड़ा रोड की है.
इस सड़क हादसे में बस ने 9 बच्चों समेत 11 लोगों को अपनी चपेट में लिया.जानकारी के मुताबिक, सभी घायल बच्चे अपने घर के दरवाजे पर बैठकर ट्यूशन पढ़ रहे थे, तभी अचानक से अनियंत्रित बस घर में जा घुसी. इस हादसे में 9 बच्चे समेत जख्मी हुए 11 लोगों को इलाज के hospital में भर्ती कराया गया हैं।
सड़क हादसा रोसड़ा-समस्तीपुर पथ के डिहुली गांव के पास हुआ है. बताया जाता है कि दुर्घटनाग्रस्त हुई बस रोसड़ा से दिल्ली जा रही थी जिस पर 20 से अधिक यात्री सवार थे. इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँच कर जांच में जुटी हुई हैं।