टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, चैट में करिश्मा के साथ बातचीत करते हुए दीपिका पादुकोण पूछती हैं " क्या तुम्हारे पास माल है? जिसके लिए K कहती है,' है, “मेरे पास घर पर है. मैं बांद्रा में हूं..." K आगे कहती हैं, "अगर आप चाहें तो मैं अमित से पूछ सकती हूं".
दीपिका जवाब देती है, “हाँ !! प्लीज." वह कहती है,' अमित के पास है, वह इसे लेकर जा रहा है.' दीपिका कहती है,' Hash ना. कोई खरपतवार नहीं. ” बता दें कि यह ड्रग चैट अक्टूबर 2017 का है.
दीपिका पादुकोण और सारा अली खान के अलावा, NCB अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर और फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है. विशेष रूप से, सारा ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'केदारनाथ’में काम किया था. जबकि श्रद्धा ने दिवंगत अभिनेता के साथ छिछोरे में स्क्रीन साझा किया था.
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस में सारा अली खान का नाम थाईलैंड की यात्रा में सामने आया था. ऐसा कहा गया था कि सुशांत और सारा अली खान एक दूसरे को डेट कर रहे थे. हालांकि दोनों के बीच किसी वजह से ब्रेकअप हो गया था. जबकि सिमोन का नाम रिया की ड्रग चैट में लिया गया था. वहीं, रकुल प्रीत सिंह का नाम रिया चक्रवर्ती ने NCB को अपने 20 पन्ने के बयान में बताया है.