2020/09/21

बिहार के विश्वविद्यालयों में निकलेगी बंपर वेकैंसी, 4638 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए भेजा गया प्रस्ताव

BIHAR-बिहार के 13 Universities में 52 विषयों के 4638 रिक्त पदों पर Assistant Professors की नियुक्ति को लेकर Department of Education ने University Service Commission को अपनी सिफारिश भेज दी है। 

आयोग अब जल्द ही तय नियुक्ति को लेकर विज्ञापन जारी करेगा। माना जा रहा है कि नियुक्ति की प्रक्रिया Bihar Assembly Election के नोटिफिकेशन के पहले शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही BPSC के माध्‍यम से कॉलेज व विश्‍वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया पर विराम लग गया है।

शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग को नियुक्ति की सिफारिश भेज दी है। विश्‍वविद्याल सेवा आयोग के अध्‍यक्ष डॉ. राजवर्धन आजाद ने बताया कि आयोग को इसका काफी समय से इंतजार था। अब उम्मीद यह है कि सिजंबर के अंतिम सप्ताह तक आयोग नियुक्ति का विज्ञापन निकाल देगा।

कहां-कहां कितनी है वैकेंसी, जानिए-मिली जानकारी के अनुसार मनोविज्ञान विषय में सबसे अधिक 424 रिक्तियों हैं। अर्थशास्त्र में 368, इतिहास में 316, हिन्दी में 292, राजनीति विज्ञान में 280, अंग्रेजी में 253 तथा भूगोल में 142 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।

अन्य 45 विषयों में रिक्तियां सौ से कम हैं। विश्‍वविद्यालयों की बात करें तो सर्वाधिक 856 रिक्तियां ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय में हैं।

 बीआरए बिहार विवि मुजफ्फरपुर में 603, पाटलिपुत्र विवि पटना में 462, वीकेएसयू आरा में 428, मगध विवि बोधगया में 381, बीएनमंडल विवि मधेपुरा में 377,  जयप्रकाश विवि छपरा में 319 तिलकामांझी विवि भागलपुर में 276, पटना विवि पटना  में 273, मुंगेर विवि मुंगेर में 245, पूर्णिया विवि पूर्णिया में 213, केएसडीएसयू दरभंगा में 192, नियुक्तियां होनी हैं। 

मौलाना मजहरुल हक अरबी-फारसी विवि में दो पद रिक्‍त हैं।