2020/09/08

समस्तीपुर-सियासी घरानों के बीच रिश्तों में आई दरार , तेजप़ताप- ऐश्वर्या के बीच हसनपुर में होगी लड़ाई आर-पार

BIHAR-राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने अपना चुनाव क्षेत्र बदल लिया है। वे वैशाली के महुआ (Mahua) के बदले समस्‍तीपुर के हसनपुर (Hasanpur) से चुनाव लड़ेंगे। इसे लेकर उन्‍होंने हसनपुर में पहला जनसंपर्क भी किया है। 

तेज प्रताप के चुनाव क्षेत्र बदलने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुटकी लेते हुए कहा है कि वे कहीं से भी लड़ें, हार तय है। यह चर्चा है कि उन्‍होंने पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय (Aishwarya Rai) के महुआ से उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की आशंका के कारण अपना क्षेत्र बदला है। हसनपुर यादव बहुल विधानसभा सीट है। 

इसे तेज प्रताप यादव अपने लिए सुरक्षित मान रहे हैं। हालांकि, ऐश्‍वर्या राय के पिता चंद्रिका राय ने संकेत दिया है कि अगर उनकी बेटी चाहेंगी तो तेज प्रताप को हसनपुर में भी चुनौती देगी।