BIHAR-SAHARSA-सदर थाना क्षेत्र के कायस्थ टोला, वार्ड नंबर 28 निवासी मो० कलाम द्वारा शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान देने का प्रयास किया गया।
जिन्हें गंभीर हालात में निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां वे इलाजरत हैं। वहीं शनिवार को पहुंचे पुलिस पदाधिकारी के समक्ष उन्होंने अपनी पत्नी के व्यवहार से क्षुब्ध होकर जहर खाने की शिकायत दर्ज करवाई है।
पीड़ित ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2019 में सदर थाना क्षेत्र के सिरादेपट्टी गांव निवासी मो० रहमतुल्लाह की बेटी नजराना खातून से हुई थी। वे कुछ दिन ससुराल में रहकर व पत्नी को ससुराल में ही छोड़कर कोलकाता अपने पिता के पास रोजी रोटी कमाने चले गए थे।
जब वे लौट कर वापस आए तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी सिमरीबख्तियारपुर निवासी मो० जुबेर के साथ गलत संबंध बना रखी थी। विरोध किए जाने पर उन्हें प्रताड़ित किया गया। ऐसे में वे तंग होकर शुक्रवार को जहर खाकर अपनी जान देने का प्रयास किया।
जहर खाने का कारण उन्होंने पत्नी के आचरण को बताया है। सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है। जांचोपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा