करसौत पुल के समीप बलऊ पंचायत के मुखिया सह नेरुआ गांव निवासी सुनील सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी मच गई।
सूचना मिलने पर दारौदा थाने की पुलिस मामले की छानबीन करने पहुंची है। घटना को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए हैं। दिनदहाड़े हत्या के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है।
बताया जाता है कि बलऊ पंचायत के मुखिया व नेरुआ गांव निवासी सुनील सिंह रविवार की सुबह घर से कहीं जाने के लिए निकले थे। जैसे ही वे दारौदा थाना क्षेत्र के करसौत पुल के समीप पहुंचे कि बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।
वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए। बदमाशों के भागने के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुटे गए। इसके पहले कि सुनील सिंह को अस्पताल ले जाता जाता उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दिनदाहड़े हत्या से इलाके में सनसनी का माहौल है। सूचना पर पहुंची दारौदा थाने की पुलिस पहुंची।