BIHAR-MADHUBANI-फुलपरास थाना क्षेत्र में एक टेंपो चालक का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। टेंपो चालक ने लड़की को उसके घर तक पहुंचाने के दौरान उसके साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। इस संबंध में पीड़िता ने फुलपरास थाना में एक आवेदन दिया है।
थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मांगनपट्टी नरहिया गांव की 18 वर्षीय एक लड़की अपने किसी रिश्तेदार के घर से गोरगामा से नरहिया के लिये फुलपरास लोहिया चौक पर एक टेंपो से निकली।
लेकिन टेंपो चालक वीरेंद्र कुमार मंडल 30 वर्ष बथनाहा और मो रफीक 30 वर्ष दूसरे रास्ते से सिसवा बरही दुर्गा मंदिर से सुग्गापट्टी होते हुए लेकर खरगामा की ओर ले जा रहा था। और रास्ते में गलत नियत से छेड़छाड़ करने लगा ।
जिस पर टेंपो से कूदकर भागने लगी। वाकया कई ग्रामीणों ने देख लिया और दोनों टेंपो चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष महफूज आलम ने कहा कि लड़की के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को झंझारपुर उपकरा भेज दिया है।