2020/09/20

समस्तीपुर ब्रेकिंग-घर से बुलाकर युवक को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिस

BIHAR-SAMASTIPUR- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर गांव में शुक्रवार की देर रात आपसी विवाद में एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। 

जख्मी की पहचान बहादुरपुर वार्ड 27 निवासी अनिकलाल के पुत्र 20 वर्षीय अजीत कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के सहयोग से स्वजनों ने जख्मी हालत में ले जाकर शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। 

शुक्रवार की रात अजीत करीब आठ बजे घर से बाहर निकला था। उसे तीन चार युवक घर बुलाने आए थे। स्वजनों ने बताया कि सभी युवक हकीमाबाद के रहने वाले थे। उसे घर से बुलाकर हकीमाबाद ले गए। इसके बाद उसके साथ मारपीट की फिर गोली मारकर जख्मी कर दिया। इस घटना को लेकर police छानबीन में जुटी हुई हैं।