BIHAR-SAMASTIPUR- रोसड़ा अनुमंडल विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खास टभका उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर 4 कोरबद्धा टभका निवासी राम पदार्थ महतो के 33 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार की मौत ड्यूटी के दौरान संदेहावस्था में मुंबई में हो गई।
जो रेलवे के मुंबई में ग्रुप सी एसएससी में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि नवीन कुमार अन्य दिनों के भांति 15 सितंबर को भी ड्यूटी कर रहे थे। वहीं ड्यूटी के दौरान 10:00 बजे चक्कर खाकर गिर गए ।
सहयोगियो ने इलाज के लिए नजदीक के परेल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए भाई काला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां 3:45 बजे उसकी मौत हो गई।
लेकिन वर्कशॉप का एक भी आदमी या एसएससी हॉस्पिटल नहीं पहुंचा। नवीन कुमार का रूम पाटनर बाबूलाल कुमार सुनील कुमार राज कुमार जो भाई कला में काम करते हैं जिन्होंने यूनियन के कॉम सचिन रावराणे और बाबू म्हात्रे को बताया वही जानकारी उपरांत यूनियन के लोग पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि युवक परेल वर्कशॉप में काम कर रहे थे। अचानक चक्कर खाकर गिर गए। और हॉस्पिटल पहुंचते ही उनकी मौत हो गई।
वही एनआरएमयू सी आर/के आर महामंत्री काम वेणु पी ने हॉस्पिटल जा कर जानकारी ली तथा उनकी पत्नी से मुलाकात कर हाजीपुर डिवीजन में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।
जिस के मौके पर वेलफेयर इंस्पेक्टर राजकुमार और उनके साथी दीपक ठाकुर, अनिल, प्रवीण, विरेंद्र, ओम कुमार मौजूद थे।
मृतक के पार्थिव शरीर को सभी प्रक्रिया पूरा कर एयरपोर्ट के माध्यम से मुंबई से भेजा गया। नवीन कुमार की शव विभूतिपुर अपने घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। सैकड़ों लोग पहुंच गए।
वही पत्नी ममता कुमारी की रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। बता दें कि नवीन कुमार दो भाई नवीन और नीतीश मे बड़े भाई थे।
नवीन अपने पीछे 2 पुत्र संस्कार सिन्हा 5 वर्ष और प्रभाकर सिन्हा 2 वर्ष को छोड़कर स्वर्ग सिधार गए। जिन का अंतिम संस्कार झमटिया घाट पर किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र संस्कार सिन्हा ने किया।
पलटन साहनी संवाददाता समस्तीपुर की रिपोर्ट