गिरफ्तार कारोबारी की पहचान थाने के फतेहपुरवाला निवासी समीर चौधरी के पुत्र रुपेश कुमार एवं रामाशीष सिंह के पुत्र अजय कुमार के रूप में की गई है ।
मुसरीघरारी थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शराब के कारोबारी कार से शराब की एक खेप लेकर अन्यत्र जा रहा है।
सूचना मिलते ही उन्होंने उक्त स्थान पर छापेमारी शुरू कर दी। इस दौरान एक बैगन आर से एक कार्टन शराब बरामद की गई। कार्टन से 375 एमएल की मैकडे्व्ल झारखंड ब्रांड की 24 बोतल शराब मिली। पुलिस ने कार सवार दो कारोबारी को भी धर दबोचा।
छापेमारी में एसआई बसंत कुमार सिंह, एएसआई रजनीश कुमार सिंह, एएसआई सुशील चंद्र झा, राजू कुमार सहित सैप एवं पुलिस के कई जवान शामिल रहे।