बता दें कि पिछले 20 अगस्त की रात rahul अपने घर में सोया हुआ था। bike सवार हथियारबंद अपराधियों ने बल्हपुर वाटरवेज बांध पर पहुंचकर अंधाधुंध फायरिग शुरू कर दी। फायरिग की आवाज सुनकर घर में सोए rahul बाहर निकलकर मामले को समझने का प्रयास करने लगा।
इसी क्रम में अपराधियों द्वारा चलाई गई एक गोली उसके पेट में लग गई। गोली लगते ही वह बेहोश होकर गिर गया। उसके बाद सभी अपराधी फरार हो गए। परिजनों ने तत्क्षण इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र hasanpur में भर्ती कराया।
लेकिन dr. ने गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर hospital samastipur रेफर कर दिया। मगर परिजन सदर hospital samastipur जाने के बजाय begusarai शहर के एक निजी hospital में भर्ती कराया। जहां दस दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के 11 वें दिन मृतक के छोटे भाई rajan kumar के फर्द बयान पर police ने hasanpur थाना में fir दर्ज कराया जिसमें बिथान थाना क्षेत्र के बहोरबा ग्राम निवासी ram dhani yadav एवं भुईधर गांव के santosh yadav और gunjan yadav को नामजद किया है।
FIR में rajan ने बताया है कि पुरानी दुश्मनी को लेकर रामधनी यादव, गुंजन यादव और संतोष यादव ने उसके घर पर पहुंचकर अंधाधुंध फायरिग कर उसके भाई की हत्या कर दी।हत्याकांड के नामजद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।