बता दें कि बाबर कादरी अक्सर टीवी डिबेट में शामिल होते हैं। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हमला किसने किया और इसके पीछे क्या वजह रही है। बता दें कि इससे पहले जुलाई में आतंकियों ने बांदीपोरा जिले में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
आतंकवादियों ने बीजेपी के स्थानीय नेता शेख वसीम बारी समेत परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बांदीपोरा पुलिस स्टेशन के पास घटी घटना में आतंकियों ने वसीम बारी के भाई और पिता पर भी फायरिंग की थी, जिसमें घायल होने के बाद दोनों की जान चली गई। वसीम बारी बांदीपोरा जिले के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष भी थे।