2020/09/27

शादी के बाद पति ने छोड़ा, ब्वॉयज हॉस्टल में रह रही पत्नी,पति का संबंध किसी दूसरी महिला से हो गया

BIHAR-PATNA- बिहार राज्य महिला आयोग में एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया कि उसने शादी के बाद उसे छोड़ दिया। 

अब वह मजबूरन ब्वॉयज हॉस्टल में रह रही है। उसने अपने आवेदन में बताया है कि उसका पति एनएमसीएच के मेडिसिन विभाग में इंटर्न है। उन दोनों ने 2015 में हिदू रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ उसके ब्वॉयज हॉस्टल में रहने लगी। इसी बीच उसके पति का संबंध किसी दूसरी महिला से हो गया।

महिला व उसके पति के बीच संबंध खराब हो गए तो एक बार महिला थाने में भी आवेदन देकर शिकायत की गई। फिर कुछ दिनों तक तो पति का व्यवहार ठीक रहा, लेकिन अब वह उसे ब्वॉयज हॉस्टल में अकेला छोड़ भाग गया।

 मुझे उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। उधर, मामले का संज्ञान लेते हुए एनएमसीएच के अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा, मेडिसिन विभाग से जुड़े इंटर्न डॉ. आशीष जायसवाल ने कॉलेज प्राचार्य को लिखित में दिया है कि उसे हॉस्टल नहीं चाहिए। वह होस्टल छोड़ चुका है। 

अगर कॉलेज परिसर के ब्वॉयज हॉस्टल में उसके पत्नी व बच्चे रह रहे हैं तो यह अनुचित है। जल्द हॉस्टल खाली कराया जाएगा। वहीं, महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने कहा, मामले की गंभीरता को देखते हुए एनएमसीएच के अधीक्षक को पत्र लिखा गया है कि मामले की जांच करते हुए आयोग को सारी जानकारी दें, जिससे महिला को इंसाफ मिल सके।