2020/09/22

पटना में तेज प्रताप के बंगले के पास होर्डिंग में दिखी लालू की लूट एक्‍सप्रेस, परिवार को फिर बताया बिहार पर भार

BIHAR-PATNA-Bihar Assembly Election 2020 के नजदीक आते ही राजनीतिक दलों का Poster-Hoarding War तेज होता जा रहा है। दो दिनों पहले पटना में दिखी एक नई होर्डिंग में लालू परिवार पर गढ़ा नारा 'एक ऐसा परिवार, जो बिहार पर भार' चर्चा में आ गया है।

 इसी नारे के साथ मंगलवार को भी एक नयी होर्डिंग लगाई गई है। इसमें Lalu Family को Loot Express पर सवार दिखाया गया है। खास बात यह कि ऐसी एक होर्डिंग RJD सुप्रीमो Lalu Prasad yadav के बेटे Tej Pratap Yadav के बंगले के पास भी लगा दिया गया है।

मंगलवार को फिर लालू परिवार के खिलाफ एक नई होर्डिंग दिख रही है। ऐसे पोस्टर भी देखने को मिल रहे हैं। इनमें लालू परिवार  Corruption को लेकर निशाना साधा गया है। 

इसमें एक बस को दिखाते हुए उसे लूट एक्सप्रेस का नाम दिया गया है। बस की छत पर लालटेन लेकर लालू व Tejashwi Yadav खड़े हैं तो अंदर तेज प्रताप यादव,  Rabri Devi और Misa Bharti हैं। होर्डिंग पर लिखा है- एक परिवार, बिहार पर भार।

 यह नारा दो दिन पहले जारी होर्डिंग वाला ही है। उस होर्डिंग में जेल में बंद लालू प्रसाद यादव और बाहर राबड़ी देवी, तेज प्रताप यादव, तेजस्‍वी यादव तथा मीसा भारती को दखाया गया है। होर्डिंग में लालू को सजायाफ्ता कैदी नंबर 3351 बताते हुए नारा दिया गया- एक ऐसा परिवार, जो बिहार पर भार।यह होर्डिंग किसने लगाया, इसकी चर्चा नही है। हालांकि, इतना तो स्‍पष्‍ट है कि यह राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के समर्थन में है। अब इसपर आरजेडी की क्‍या प्रतिक्रिया आती है, यह देखना शेष है।