BIHAR-SAHARSA- जिले में कोविड- 19 संक्रमण के फैलाव को राकने हेतु सरकार के निदेशानुसार होर्डिंग, फ्लैक्स एवं प्रचार वाहनों के माध्यम से आमजनों को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
Dm कौशल कुमार ने पुनः लोगों से अपील की जब भी घर से बाहन निकलें मास्क पहनकर निकलें इसे सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सघन अभियान चलाते हुए दण्ड भी अधिरोपित किये जा रहे हैं.
किन्तु आम नागरिक सरकार के निदेश का पालन नहीं करते हुए
सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क घूमते पाये जा रहे हैं Dm कौशल कुमार ने कहा कि इस आचरण से न केवल अपना अहित कर रहे हैं बल्कि अन्य लोगों का भी अहित कर रहे हैं।
अतएव उपरोक्त परिप्रेक्ष्य में दिनांक- 17.09.2020 को जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों विशेष सघन मास्क अभियान चलाया गया।
जिसमें अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर सहरसा तथा अनुमण्डल पदाधिकारी, सिमरी बख्तियारपुर द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में सघन मास्क अभियान चालया गया वहीं नगर परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में कायर्पालक पदाधिकारी, नगर परिषद् एवं कायर्पालक पदाधिकारी नगर पंचायत द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में सघन मास्क अभियान संचालित कर मास्क नहीं लगाने वालों के बीच मास्क वितरण एवं दण्ड अधिरोपित करते हुए राशि की वसुली की गई।
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। लोगों को हर हाल में मास्क पहनने की अपील की जा रही है। लेकिन लोग अभी खुलेआम बिना मास्क के हर जगह घूम रहे हैं।
इस दौरान जो लोग भी मास्क नहीं पहने हुए थे उनका चालान काटा जा रहा है। तथा जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि कि इस संक्रमण से बचने के लिए नियम का पालन करें। अगर कोई भी बिना मास्क पहने घूमते हुए पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
शारीरिक दूरी का ख्याल रखे। जब भी घर से बाहर निकले तो मास्क पहनकर ही निकले। सफाई पर विशेष जोर दे। अनावश्यक रूप से सड़कों पर न घूमे।
जिले के प्रखण्डों में भी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों, कायर्क्रम पदाधिकारी मनरेगा द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर सघन मास्क जाँच अभियान संचालित कर मास्क नहीं लगाने वालों की बीच मास्क वितरण एवं दण्ड अधिरोपित करते हुए राशि की वसुली की गई।