2020/09/20

BIHAR-ड्यूटी के दौरान आपस में भिड़े पुलिसकर्मी, दारोगा ने होमगार्ड जवान को मारी गोली

BIHAR-SARAN- पेट्रोलिंग के दौरान CONSTABLE और ASI आपस में उलझ गएं। बात इतनी बढ़ गई कि ASI ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से CONSTABLE को गोली मार दी। हालांकि गोली कांस्टेबल के पेट को छूकर निकल गई। ये घटना शनिवार रात मशरक थाने से महज सौ गज की दूरी पर हुई। 

फायरिंग में घायल कांस्टेबल अशोक को मौके पर मौजूद जवानों ने उपचार के लिए पुलिस स्टेशन परिसर में लेकर आ गएं, जहां थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने कांस्टेबल का प्रारंभिक इलाज करवाया और रविवार की सुबह मशरक पीएचसी में भर्ती करवा दिया। 

वहीं घायल अशोक कुमार द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जिसमें कहा गया है कि पुलिस वाहन से रात्रि गश्ती के लिए गया था। 

इस दौरान जब एसएच 90 मुख्य मार्ग पर मशरक दुसाध टोली के पास पहुंचा तो शराब के नशे में एएसआई हरेंद्र कुमार अनाप-शनाप बकने लगे। जब मुंह से शराब की बदबू आने की बात कही तो वे आग बबुला हो गए और जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर गाली-गलौज करने लगे। जब मैंने इसका विरोध किया तो उन्होंने सरकारी पिस्टल से गोली मार दी और गाड़ी से खुद कुदकर भाग गएं।