2020/09/02

BIHAR-जमादार के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी महिला, गर्भवती हुई महिला,चला हाई वोल्टेज ड्रामा

BIHAR-MUZAFFARPUR जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।एक थाना के जमादार के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने का दावा करने वाली महिला के गर्भवती हो जाने पर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ ।अहियापुर थाना के ओम बिल्डिंग स्थित एक मॉल से लेकर थाना तक जमकर हंगामा हुआ ।

बताया जा रहा हैं कि महिला मोतीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। वह अपने मां और भाई के साथ पहुंची थी।

महिला ने बताया है कि पूर्व उक्त जमादार मोतीपुर मे डयूटी कर रहे थे। उसी दौरान उसका परिचय हुआ था। वह लंबे समय तक लिव इन रिलेशनशिप में थी। उन्होंने एक मंदिर में शादी भी की। इसका साक्ष्य उसके मोबाइल में था। 

कुछ लोगों ने मोबाइल छिनकर वीडियो व फोटो डिलीट कर दिया। अहियापुर के प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामला कुछ नहीं था। रुपये के लेन देन का विवाद था। इसे सुलझा दिया गया तो महिला अपने घर चली गई।  

महिला के आने की सूचना के बाद जमादार फरार हो गया। हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद रोड को भी घंटो देर तक जाम कर दिया। जीरोमाइल-अखाड़ाघाट रोड कुछ देर के लिए जाम हो गया। 200 से अधिक स्थानीय महिलाएं भी समर्थन में उतर आई। हालांकि इस घटना को लेकर लगभग दो घंटे तक वहां अपरातफरी मची रही।

Input-jagran