2020/09/01

BIHAR-बड़ी खबर-मोबाईल लेकर भाग रहे युवक की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल

BIHAR-SAHARSA-जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।
जहाँ मोबाईल लेकर भाग रहे एक युवक को लोगों ने जमकर पीटाई कर दिया है। युवक की पिटाई का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

मामला सदर थाना क्षेत्र के अगवानपुर चौक के समीप चोरवा पुल के पास की है। दरअसल कल दिन में एक व्यक्ति अपने गाँव से सहरसा मार्केट आ रहा था कि रास्ते में एक युवक घर जरूरी बात करने की बात कह मोबाईल फोन मांगा, जब युवक ने बात करने के लिये अपना मोबाईल युवक को दिया कि उक्त युवक मोबाईल लेकर भागने लगा।  

हो हल्ला करने के बाद लोगों ने खदेड़कर युवक को पकड़ा और जमकर पीटाई कर दी। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही  मौके पर पहुँची सदर थाना की पुलिस ने युवक को भीड़ से बचाकर अपने साथ थाना ले आई।

रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा