BMP CAMPUS में एक महिला और पुरुष Constable ने खुद को गोली मार ली है. घटना पटना स्थित bmp वन के कैंपस की है, जहां मंगलवार की सुबह गोलीबारी की घटना हुई. एक साथ दो कांस्टेबल द्वारा खुद को गोली मारे जाने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
मामले की जानकारी देते हुए patna के ssp upendra sharma ने भी इस घटना की पुष्टि की है. इस घटना की सूचना मिलते ही police जांच में जुट गई हैं।
इसके साथ ही FSL टीम की भी सूचना दी गई है. इस घटना के बाद से पूरे कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल कायम है. पुरुष और महिला कॉन्स्टेबल ने खुद को किन कारणों से गोली मारी है, इसका पता नहीं चल सका है. POLICE जाँच में जुटी हुई हैं।