BIHAR-SAHARSA- सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी, कहरा रोड, शहीद रमन गैस गोदाम के पीछे, वार्ड नंबर 6 निवासी एवं रिटायर्ड फौजी परशुराम झा के घर बीते सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा 8 लाख से अधिक के कीमती सामान की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।
चोरी की घटना के बाद घर के साथ बगल में घर में ही रह रहे उनके भाड़ेदार सहित संबंधियों ने देर रात 2 बजे उन्हें मोबाइल पर चोरी की घटना की जानकारी उपलब्ध करवाई। वे बीते कुछ दिनों से अपनी बैंक पीओ बेटी के साथ बिहारशरीफ में रह रहे थे।
चोरी की घटना की सूचना पर वे मंगलवार की देर शाम वापस घर पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। चोरी की घटना के सम्बंध में पीड़ित रिटायर्ड फौजी परशुराम झा ने बताया कि बीते 26 अगस्त को वे अपने बिहारशरीफ में अकेली रह रही बैंक पीओ पुत्री के घर पत्नी के साथ पहुंचे थे।
जहां वे उनके साथ रह रहे थे। तभी 7 सितंबर सोमवार की देर रात लगभग 2 बजे उनके किराएदार रतन यादव सहित दूसरे किराएदार उनके साला ललित कुमार झा द्वारा घर में चोरी की घटना की सूचना मोबाइल पर दी गई। वे आनन-फानन में वापस पहुंचे।
जहां उन्होंने देखा कि उनके मेन गेट का ताला लगाने वाला हुक को तोड़कर चोर उनके घर में प्रवेश किया था। जिसके बाद उनके तीन कमरे और बरामदा पर लगे सभी पांचों दरवाजा का ताला लगाने वाला हुक को तोड़कर घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। उनके घर के गोदरेज सहित ट्रंक में रखे सभी कीमती सामान की चोरी कर ली गई है।
किन-किन सामानों की हुई चोरी
पीड़ित ने बताया कि उनके घर में रखे गोदरेज के सेफ में रखे सोने की अशर्फी - 3 पीस, सोने की अठन्नी - 2 पीस, सोने की कान की बाली - 4 जोड़ी, सोने के कान का झुमका - 3 जोड़ी, सोने की अंगूठी - 3 पीस, सोने के हनुमानी चक्ति - 4 पीस, सोने की सितफुल - 1 पीस
इस प्रकार सोने के कुल जेवर लगभग 10 भरी, जिसका मूल्य लगभग 4 लाख 50 हजार होगी चोरी हो गई।
वहीं चांदी के पायल - 4 जोड़ी, चांदी का चौकोर - 2 पीस, चांदी का सिक्का (विक्टोरिया) - 20 पीस, चांदी का ठेका - 6 पीस इस प्रकार चांदी का कुल जेवर लगभग आधा किलो (500 ग्राम) जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए होगी चोरी हो गई। वहीं घर में रखे गए बड़ा ट्रॉली बैग में रखे कई कीमती साड़ी, बेडशीट एवं घरेलू उपयोग के सामान चोरी चली गई। साथ ही घर में रखी एलइडी टीवी भी चोरी चली गई है। वही नकद 15 हजार रुपए भी गायब हैं। इस प्रकार उनके घर लगभग 8 लाख से अधिक के संपत्ति की चोरी हुई है।
बेटी के शादी के लिए जुटाए थे सभी जेवर
पीड़ित फौजी ने बताया कि उनके पुत्री की शादी तय हो गई थी। लेकिन कोरोना महामारी के कारण शादी नहीं हो पाई थी। बेटी की शादी के लिए वे अपने जीवन की मूल पूंजी से जेवर को खरीद कर एकत्र किया था। जिससे वे अपनी बेटी की शादी धूमधाम से करते। ऐसे में अब वे पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं।
घटना के सम्बंध में सदर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रिटायर फौजी के घर हुई चोरी की घटना की जानकारी मिली है। शिकायत दर्ज कर ली गई है। चोरों के शिनाख्त के लिए जांच की जा रही है। चिन्हित कर जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी होगी और सामानों की बरामदगी की जाएगी।
रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा